धार्मिक विशेषताएं

हिन्दुओं में कोई पैगम्बर नहीं है- Hindu Main Koi Paigambar Nahin Hai

दुनिया के दूसरे धर्मों में पैगम्बरों की भूमिकाएं रही हैं। इस्लाम धर्म में कई पैगम्बरों का वर्णन है। ईसाई धर्म में ईसा मसीह धर्म के प्रवर्तक थे। लेकिन हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें किसी पैगम्बर की कोई भूमिका नहीं रही है। इसमें ना ही तो कोई प्रवर्तक है और ना ही पैगम्बर। हिन्दू धर्म में केवल भगवान के अवतार हैं। 


भगवान के रूप 

वेदों और पुराणों के अनुसार हिन्दू धर्म में केवल भगवानों के अवतार के बारे में वर्णन किया गया है। राम, रुद्र, श्री कृष्णा, हनुमान, वैष्णो देवी के नौ अवतारित रूप आदि अनेक देवी-देवताओं का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि मानव कल्याण के लिए हर युग में भगवान नए अवतार में जन्म लेते हैं। 


दूसरे धर्मों में पैगंबर का वर्णन 

दूसरे धर्मों में यह मान्यता है कि पैगम्बर अल्लाह या गॉड के द्वारा भेजे गए उनके संदेशवाहक हैं जो कि किसी उपदेश को मानव तक पहुंचाने आए हैं। जिस प्रकार इस्लाम और ईसाई धर्म में पैगम्बरों द्वारा उपदेश मनुष्यों तक पहुंचाए गए हैं उस प्रकार हिन्दू धर्म में ऐसे किसी पैगम्बर का आज तक कोई जन्म नहीं हुआ।