Health Tips
Health Tips  Pixabay
health

महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये 6 न्यूट्रिशन टिप्स, बढ़ती उम्र छू भी नहीं पाएगी

नई दि्ल्ली, रफ्तार डेस्क| चाहे आप एक गृहिणी हों या कामकाजी, आपको स्वास्थ्य़ का ध्यान रखना जरूरी होता है। एक उम्र के बाद महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं, उनकी स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं। हालांकि, कुछ न्यूट्रिशनल टिप्स को फॉलो करके महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं।

पीते रहें पानी

पानी हमारे न्यूट्रिशन का अहम हिस्सा होता है। हमको फिट रहने के लिए भी हाइड्रेट रहने की जरुरत होती है। इसलिए आपको प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी से लाभ मिलता है। लेकिन महिलाएं ऐसी नहीं करती। इसलिए पानी की बोतल रखी है तो पूरा पानी पी लेना चाहिए।

विटामिन डी की पड़ती है जरूरत

एक महिला के स्वास्थ्य के लिए विटामिन-डी अहम रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को लेकर अहम होता है। विटामिन-डी को अपने शेड्यूल में मिलाने का सबसे आसान तरीका है कि आप दिन के पहले भाग में धूप में टहलने से लाभ मिलता है। ताकि प्राकृतिक विटामिन-डी को सोख कर सकते हैं।

नमक से होता है अधिक नुकसान

बहुत अधिक नमक हाई ब्‍लड प्रेशर को बढ़ा देता है। इसलिए अपने भोजन में नमक का सेवन कम रखना जरुरी होता है। रिफाइंड चीनी कई मिठाइयों और व्यंजनों में होती हैं। हालांकि, नारियल चीनी, गुड़ और शहद जैसे स्वस्थ विकल्पों पर स्विच करने से सहायता मिलती है।

कैल्शियम की कमी से होती है परेशानी

कैल्शियम की कमी महिलाओं में काफी आम मानी जाती है। जब आपका शरीर अपनी डेली कैल्शियम की जरूरत को पूरा नहीं करता है तो वह इसे आपकी हड्डियों से लेने लग जाता है जो आपको कमजोर कर सकता है। डेली कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए लाभदायक है।

संतुलिन आहार है जरुरी

संतुलिक आहार लेना है तो प्रोटीन और काबर्स का ध्यान रखना अहम है। ये ध्यान रखना है कि प्रोटीन की मात्रा को ज्यादा रख सकते हैं। खाना भी ध्यान से खाना होता है। प्रोटीन की बात करें तो वेजेटेरियन और नाॅन वेजिटेरियन में शामिल कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करना है फायदेमंद

रोजाना कुछ देर एक्‍सरसाइज करना भी महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। अधिकांश महिलाओं को लगता है कि इसमें एक घंटे तक का काफी समय लग जाता है। इसलिए उन्‍हें फिट रहने में दिक्कत होती है। अगर आप 20 मिनट के लिए कार्डियो करती हैं तो यह कुछ भी न करने से हेहतर रहता है। किसी क्‍लास या ग्रुप में शामिल होना कुछ अन्य तरीके हैं जिनसे आप रोजाना एक्‍सरसाइज करने के बाद लाभ ले सकते हैं।