पेशाब आने की समस्या
पेशाब आने की समस्या google
health

Remedies of Urine Problem: पेशाब में हर तरह की समस्या को ये पांच घरेलू उपायों से करें दूर, तुरंत मिलेगा लाभ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : वैसे तो पेशाब में रुकावट एक सामान्य समस्या है लेकिन कई लोगों को यह समस्या किसी गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकती है। जिन लोगों को पेशाब में रुकावट आती है।  साथ ही पेशाब रुक रुक कर आती है।  पेशाब करने में जलन होती है। उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इन सब चीजों को नजर अंदाज नहीं कर सकते। ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको पेशाब में जलन के कारण के बारे में जानना होगा है जैसा कि यह अगर यूटीआई के कारण है तो आपको शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए।  जिससे पेशाब को ब्लैडर से नीचे उतरने में आसानी हो। दूसरा अगर यह पानी की कमी से है तो आपको पानी की मात्रा से बढ़नी चाहिए। आप पेशाब संबधी बीमारी को इन पांच घरेलू उपाय कर समस्या से निजात पा सकते हैं।

दही के सेवन से शरीर से खराब बैक्टीरिया निकल जाता है

पेशाब में जलन की समस्या हो रही हो या रुक रुक कर आ रही हो तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही के सेवन से शरीर से खराब बैक्टीरिया निकल जाता है और स्वस्थ बैक्टीरिया बनता है। इसके लिए आप  रोज एक या दो कटोरी दही खाएं।  महिलाएं टेंपोन को दही में डुबोकर एक से 2 घंटे के लिए योनि में लगा कर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें।। आपकी समस्या ठीक हो जाएगी। पुरुष सिर्फ दही को खाद्य के रूप में ले सकते है।

खीरे के जूस में एक चम्मच शहद और नींबू का रस

अगर आप रोज सुबह  एक कप खीरे के जूस में एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर पीते हैं तो यह मिश्रण आपके पेशाब में जलन और यूटीआई इन्फेक्शन को खत्म कर देता है। साथ-साथ  रुक रुक कर  पेशाब कर रहे है तो यह निजात दिलाता है।  आप इस मिश्रण को दिन में दो बार पिएं।  इसके साथ ही आप खीरे को सलाद के रूप में भी खा सकते है।

गिलास गुनगुना, नींबू और शहद का मिश्रण

पेशाब करने के दौरान दर्द और जलन या फिर सफेद गाढ़ा पदार्थ निकल रहा है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें।  उसमें एक नींबू का रस  निचोड़ने के बाद एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करके  इस पानी को रोज खाली पेट पीने से राहत मिलती है।

सब्जियों और फलों में कई तरह के पोषक तत्व

सब्जियों और फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।  जो पेशाब से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं। ककड़ी , पुदीना ,टमाटर और लौकी जैसे फलों सब्जियों का जूस बनाकर पीने से न केवल शरीर के अंदर से  साफ रखने में मदद करता है बल्कि इससे हाइड्रेट रहने की सहायता भी मिलती है। इसके आलावा यूरिन से जुड़ी समस्या भी खत्म हो जाती है।

लहसुन में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण

लहसुन में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।  जो इन्फेक्शन बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।  जिससे यूटीआई और अन्य परेशानियों से आराम मिलता है।  लहसुन के सेवन से  यूरिन करते समय होने वाली जलन और इन्फेक्शन जैसी बीमारियों पहले परेशानियों से राहत दिलाने में होता है।