बरसात का मौसम आते ही भले ही गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन बारिश के साथ कई गंभीर मौसमी बीमारियां भी पनपने लगती हैं। जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। बारिश के मौसम (rainy season) में सबसे अधिक खतरा मच्छरों से होने वाली बिमारियों का होता है। इनके काटने से डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी जानलेवा बिमारियां हो सकती हैं। इन बिमारियों का शिकार अधिकतर वो लोग बनते हैं जो अपने आस-पास सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं।
डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर एक स्थान पर एकत्र पानी में तेजी से पनपते हैं। घर के आस-पास पड़ी हुए खराब वस्तुओं में पानी एकत्र होने से भी इन बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं और दिन के समय काटते हैं। बारिश का पानी जहां इकट्ठा हो जाता है उसी स्थान पर इन मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक होती है।
मच्छरों के काटने होने वाले रोगों से निपटने के लिए सबसे बेहतर तरीका इससे बचाव माना जाता है। निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर डेंगू वायरस से बचा जा सकता है:-
यदि आपको थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद हल्का बुखार आ रहा हो तो संभव है कि आप वायरल फीवर से पीड़ित हैं। वायरल फीवर की स्थिति में या डेंगू के लक्षणों की स्थिति में आपको अपने खून की जांच अवश्य करानी चाहिए। इससे बारिश में होने वाली बिमारियों डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया या वायरल इंफैक्शन का जल्द चल जाता है तथा समय रहते पर कारगर इलाज संभव है।
संक्रमण जनित रोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि संक्रमण से एहतियात बरता जाए और कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच एवं इलाज करवाया जाए।