Health tips
Health tips  Pixabay
health

Health Tips: कहीं भी मिल जाने वाले इस पेड़ के फूल-पत्ते सेहत के लिए हैं वरदान, बड़ी बीमारियां रहती हैं दूर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: आयुर्वेद में बीमारियों का इलाज पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियों से लंबे समय से किया जाता रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा में एक ऐसा ही पेड़ है, जो सेहत के लिए खजाना है। भारत के ज्यादातर इलाकों में मिलने वाले इस पेड़ को अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। मुनगा, शहजन, शेंगा और अंग्रेज़ी में मोरिंगा। इस पेड़ की जड़, फूल, पत्ती और फल सबकुछ ही बेहद फायदेमंद हैं।

मोरिंगा की फलियों और पत्तियों का सेवन ज्यादातर दक्षिण भारतीय रसोई में होता है। शहजन की फली का उपयोग दाल, सांबार और सब्जी के रूप में किया जाता है। मोरिंगा की पत्तियों को साग के तौर पर पकाकर खाया जाता है। इन पत्तियों का इस्तेमाल खाने की सीज़निंग के लिए भी किया जाता है।

यूरिन संबंधी समस्या

जिन लोगों को यूरिनेशन यानी पेशाब करने में दिक्कत आती है। पेशाब में जलन होती है या फिर पेशाब रुक रुक कर आती है।  उनके लिए मोरिंगा बेहद लाभकारी होता है। इसकी जड़ का चूर्ण बनाकर खाने से राहत मिलती है।  इसके अलावा मोरिंगा के स्किन इंफेक्शन से राहत दिलाते हैं।

मस्तिष्क में दिक्कत

यदि आपको मस्तिष्क से संबंधित कोई समस्या है। तो आप मोरिंगा के सेवन से दिमाग को न केवल तंदुरुस्त बना सकते हैं बल्कि याददाश्त में भी सुधार ला सकते हैं। आप मोरिंगा की सब्जी बनाकर खा सकते हैं या इसका सूप बनाकर पी सकते हैं। मोरिंगा के सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और आप संक्रमण से भी बचे रहते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

मोरिंगा की पत्तियां पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है।  अगर आप कब्ज सूजन गैस की समस्या से परेशान है। तो मोरिंगा की पत्तियों को दवा के रूप में इस्तेमाल करें। 

दिल को दुरस्त रखें

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आप मोरिंगा की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हार्ट में नसों की ब्लॉकेज को भी खोलता है।

इम्यून सिस्टम

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के  कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में औषधि गुणों से भरपूर मोरिंगा की पत्तियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्रत्येक संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करती हैं। इन पत्तियों में विटामिन ए विटामिन सी आयरन पाया जाता है जो सेहत के लिए अच्छा है। 

इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स का पालन करने से पहले अपने डॉक्टर और डायट एक्सपर्ट से जरूर कंसल्ट करें।