Date Tips
Date Tips web
health

ठंड से बचना है तो आज से ही खाना शुरू कर दें खजूर, वजन घटाने से लेकर याददाश्त मजबूत करने में है मददगार 

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: खजूर को ड्राई फ्रूट का सुपर फूड भी कहते हैं।  जिसे सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। इसे डेट्स के नाम से भी जानते है। खास तौर पर सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन काफी असरदार माना जाता है।  खजूर के फायदे पाने के लिए बहुत से लोग इसे दूर के साथ पीते हैं। एक गिलास दूध में तीन से चार खजूर खाने से शरीर में कई तरह के लाभ मिलते हैं।  आपको बता दें।  खजूर में आयरन , मैग्नीशियम से लेकर अमीनो एसिड, फास्फोरस  और विटामिन अच्छी मात्रा में  पाया जाता है।। खजूर को आयरन का अच्छा खासा सोर्स भी माना जाता है जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है। उन्हें खजूर और दूध का सेवन साथ में करना चाहिए।  इतना ही नहीं खजूर याददाश्त के साथ वजन घटाने में कारगर है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। तो चलिए जानते हैं खजूर खाने के पांच खास फायदे। 

वजन कम करने में सहायक

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है तो खजूर आपके लिए काफी अच्छा स्त्रोत है। अगर आप  खाली पेट रोज सुबह 3 से 4 खजूर खाते है  तो सेहत के लिए तो फायदेमंद होते हैं साथ ही  यह वजन घटाने में भी काफी असरदार होते हैं। क्योंकि खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि खजूर में फाइबर बहुत पाया जाता है। यह बॉडी मेटाब्लाजिम को बेहतर बनाता है।  और मोटी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है।

खून की कमी 

आयरन की कमी शरीर में कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती है। जैसे सांस लेने में ,एनीमिया में और थकान आदि। आप खून की कमी को दूर करने के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं।

हड्डियों को बनता है मजबूत

पोषक तत्वों से भरपूर खजूर हड्डियों को मजबूत बनाता है यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो हमारी कमजोर हड्डियों को फायदा पहुंचाते हैं।  इसमें सेलेनियम मैगनीज कॉपर और मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

तनाव में दिलाता है राहत

अगर आप रोजाना कुछ खजूर का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। खजूर व्यक्ति को  तनाव मुक्त रखने के लिए मदद करता है। आप खजूर को अपनी डाइट में नाश्ते में के रूप में शामिल कर सकते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आप कब्ज की बीमारी से जूझ रहे हैं और आपका पेट साफ नहीं होता तो आप खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि पाचन संबंधी समस्याओं में खजूर काफी फायदेमंद माना गया है।  इसके लिए कुछ खजूर को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें और फिर इसे  रोजाना  खाएं। खजूर खाने से कब्ज तो  बेहतर होता है साथ ही आपकी इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होती है। 

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram