इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम यानि ईसीजी के द्वारा दिल की घड़कनों और उससे निकलने वाली विद्युत तरंगों के द्वारा दिल की बीमारी का पता लगाया जाता है।
ईसीजी जांच (ECG) में दिल की धड़कन को विद्युत तरंगों के रूप में देखा जाता है। यह एक सामान्य और सुरक्षित जांच है, जो जांच केंद्र, अस्पताल, प्रयोगशाला पर भी की जा सकती है। आधुनिक तकनीक से की जानी वाली यह जांच इतनी कुशल है कि इसका परिणाम तुरंत ही मिल जाता है।
ईसीजी या इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम परीक्षण में दिल से जुड़े अंगों और रोगों का निदान किया जाता है। दिल की सरंचना बेहद जटिल होती है। यह एक मांसपेशीय पंप की तरह है जो चार कक्षों से बना होता है, जिनमें से ऊपर के दोन पंपों को परिकोष्ठ (Atria) और निचले दो पंपों को निलय (Ventricle) कहा जाता है।
ईसीजी मशीन सामान्य तौर पर, दिल की धडकनों व परिणाम को तरंगों की भाषा में एक विशेष कागज (ग्राफ पेपर) पर दर्शाता है। यह ग्राफ पेपर लगभग 1 मिमी वर्ग मीटर का लाल या हरे रंग में होता है, जो क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर दिशाओं में 5- 5 मिमी पर विभाजित है। ईसीजी जांच के दौरान विवरण निश्चित करने के लिए, पेपर की गति 25 मिमी/सेकंड की जाती है। ग्राफ पेपर के पांच छोटे ब्लॉक मिलकर एक बड़ा ब्लॉक बनाते है, जो 200 मिलीसेकंड की गति में परिवर्तित होता है।
यदि कोई रोगी किसी तरह की दवा का सेवन कर रहा है तो यह बात अपने डॉक्टर या जांचकर्ता को जरूर बताएं क्योंकि कई बार दवाइयों के प्रभाव से जांच के परिणाम में बदलाव आ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपका डॉक्टर कुछ समय के लिए दवाओं का परहेज करने के लिए कह सकता है।
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम जांच से पहले अपने सारे शरीर से सारे गहने, घड़ी व अन्य उपकरण उतार जाना चाहिए क्योंकि धातु और मशीन का संपर्क होने से कुशल परिणाम नहीं मिल सकता। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम या ईसीजी निरीक्षण डॉक्टर के ऑफिस, अस्पताल, या जांच केंद्र में किया जा सकता है। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम जांच की प्रक्रिया निम्न है:
ईसीजी एक पूर्णत: सुरक्षित जांच प्रकिया है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। कई बार रोगी ईसीजी के समय लगाई जाने वाली तारों से डरते हैं, लेकिन ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। इन तारों में किसी भी तरह के करेंट का खतरा नहीं होता। हाँ तारों को चिपकाए गए अंग में कुछ निशान जरूर बन जाते है, लेकिन कुछ ही देर में वो निशान भी चले जाते हैं।