vishesh-upay

गुप्त नवरात्रि

गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में आपके साथ हो सकता है ऐसा, जरूर पढ़ें

नवरात्रि महाशक्ति मां देवी की अराधना का पर्व है। पहला गुप्त नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष में जबकि दूसरा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में होती है। गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आम लोग भी चाहें तो इन दिनों में देवी मां की पूजा कर सकते हैं और इसका उन्हें बहुत लाभ मिलता है। इस नवरात्रि को साधना और मनोकामना पूर्ति करने वाला माना जाता है इसलिए तांत्रिक और साधक इसका पूरे साल इंतजार करते हैं। आप इस नवरात्रि में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए राशि के अनुसार काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि में इन दिनों क्या लिखा है-

मेष राशि

इन दिनों दूसरे लोग आपकी सोच, दलील, विचार को ध्यान के साथ सुनेंगे लेकिन आपसे बड़े अधिकारी हो सकता है आपकी बात को न मानें।

वृषभ राशि

इस सप्ताह आपको पेट की परेशानी, हड्डी में चोट लगने तथा किसी समस्या में पड़ने का डर रहेगा। आर्थिक परेशानी भी हो सकती है।

मिथुन

इस सप्ताह आपको काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप दूसरों पर हावी रहेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। शत्रु आपके सामने नहीं टिक सकेगा।

कर्क

इस सप्ताह बिजनेस में लाभ होगा, कारोबार में बढ़त मिलेगी, आर्थिक परेशानी भी दूर होगी।

सिंह

कारोबार में सुधार होगा। धन की प्राप्ति होगी। जिस रुके हुए काम के लिए यत्न कर रहे थे उसमें कामयाबी हासिल होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या

पैसे खर्च होंगे। समस्याएं बढ़ेंगी। ज्यादा भारी काम में न फंसे। सरकारी और कानूनी मामलों से दूर रहें।

तुला

बिजनेस में लाभ मिलेगा। पैंडिंग पड़े काम पूरे होंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। लोगों में यश गान होगा।

वृश्चिक

यह सप्ताह राजकीय कामों के लिए बहुत अच्छा है। अनमने तरीके से कोई काम न करें। आर्थिक लाभ मिलेगा।

धनु

कारोबार में लाभ मिलेगा। कामकाज की दशा अच्छी रहेगी। दबदबा बना रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार आएगा।

मकर

इस सप्ताह मन डरा-डरा रह सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें चल सकती हैं। चिंता बढ़ेगी। कामकाज के बोझ को इस सप्ताह टाल दें।

कुंभ

इस सप्ताह हर काम प्लानिंग के साथ करें। काम में आ रही बाधा को दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक लाभ मिलेगा।

मीन

जमीनी काम में बेहतर रिजल्ट। समय बर्बाद न करते हुए रुके हुए काम पूरे करें। पैसें की परेशानी दूर होगी।