मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह। रफ्तार।
Assembly Elections

CG Election 2023 Voting: छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत ने लगाई छलांग, आंकड़ा पहुंचा इतने के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के पांचवें विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में शेष 70 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 38.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। दुर्ग 37.04, बिलासपुर 29.64, कोरबा 35.51, रायपुर 32.37, भरतपुर 35.98, बलरामपुर 44.75, चंपा 34.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।

1.63 लाख लोग मतदान करेंगे

छत्‍तीसगढ़ में 1.63 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। 18833 बूथ हैं। इनमें 4250 शहरी, 14556 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 27 सहायक मतदान केंद्र हैं। 9424 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग से नजर रखी जा रही।

3 दिसंबर को मतगणना

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की 100 से अधिक कंपनियां तैनात हैं। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के एक लाख से अधिक जवान तैनात रहेंगे। मतदान से पहले सुबह साढ़े पांच बजे सभी मतदान केंद्रों पर माकपोल किया गया। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

Raftaar.in पर आपको मिलेगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की हर अपडेट।