Akshay Kanti Bam who wears watch worth 14 lakh files his nomination
Akshay Kanti Bam who wears watch worth 14 lakh files his nomination Raftaar.in
Madhya Pradesh

Lok Sabha Election: 14 लाख की घड़ी पहनता है ये कांग्रेस उम्मीदवार, संपत्ति सुन चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से कांग्रेस की टिकट पर लड़ने वाले उम्मीदवार ने अक्षय कांति बम अपना नामांकम दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान हल्फनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। हैरानी की बात है अक्ष्य अपनी कलाई पर इतनी महंगी घड़ी बांधने का शौक रखते हैं जिसमें दो कार खरीदी जा सकती है। जी हां, इस घड़ी की कीमत 14 लाख रुपए है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं यह उम्मीदवार?

इंदौर से लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार के पा 8.50 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है और 46.78 करोड़ की अचल संपत्ति। साथ ही वह 41 किलो चांदी और 275 ग्राम सोने के भी मालिक हैं।

पत्नी के पास 21 करोड़ की प्रॉपर्टी

अक्षय कांति बम की पत्नी रिचा बम 3 किलो सोने और 9.3 किलो चांदी रखती हैं। वह कुल 21 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। पूरे बम परिवार पर पत्नी और दो बच्चों सहित कुल 78 करोड़ की संपत्ति है।

भीड़ जुटाकर ताकत दिखाने की कोशिश

कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के पक्ष में मोती तबेला चौराहे पर सभा का आयोजन हुआ। शहर के तमाम पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस ने भीड़ जुटाकर ताकत दिखाने की कोशिश भी की।

कितने पढ़े हुए हैं अक्षय कांति बम

अक्षय कांति ने अपनी पढ़ाई CBSE बोर्ड से की है। साथ ही उन्होंने बीकॉम की ड्रिग्री हासिल की हुई है। इसके अतिरिक्त वह वकालत की पढ़ाई भी कर चुके है। और सबसे हैरानी की बाद उन्होंने मैनेजमेंट में पीएचडी कर रखी। यानि उनकी सारी पढ़ाई को देखा जाए को कह सकते है अक्षय काफी पढ़े लिखे उम्मीदवार हैं।

कब होगा इंदौर में मतदान

इंदौर में मतदान चौथे चरण में यानि 13 मई को होगा जिसके लिए नामांकम भरने की आखिरी तारीख आज है और 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in