Chhattisgarh Chunav
Chhattisgarh Chunav Social Media
Chhattisgarh

Live Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में बघेल और रमन में 'उठा-पटक', विस अध्यक्ष और 6 मंत्री पीछे

नई दिल्ली, रफ्तार। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज रोमांचक मुकाबला दिख रहा है। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई मतों की गिनती के रूझानों ने जनता की उत्सुकता बढ़ा दी है। सुबह 11 बजे तक हुई मतों की गिनतों के मुतबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5375 वोट मिले हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को 5188 मत मिले हैं। मौजूद रूझानों के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष और 6 मंत्री सैकड़ों वोटों से पीछे चल रहे हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना जारी है।

अपनी सीटों पर पीछे चल रहे ये दिग्गज नेता

7 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। इनमें मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री मो. अकबर, मंत्री अमरजीत भगत , मंत्री रुद्र गुरु, मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हैं।

बीजेपी इन सीटों पर आगे

सुबह 11 बजे तक मतगणना के मुताबिक भाजपा आधा दर्जन से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। इनमें भरतपुर सोनहट, प्रतापपुर, रामानुजगंज, समरी, लुंढरा, प्रेमनगर, बैकुंठपुर, महेंद्रगढ़, कठघोरा, मस्तूरी, पमगढ़, बिल्हा, लोरमी, पंडारिया, साजा, अरंग, रायपुर ग्रामीण, पाटन, Gunderdehi, संजारी बलोद, सिहावा, कल्लारी और जगदलपुर सीटें शामिल हैं।

कहां से कौन उम्मीदवार आगे

कांकेर से भाजपा के आशाराम नेताम 83 मत से आगे, भानुप्रता पपुर से सावित्री मंडावी 2227 मत से आगे, अंतागढ़ में भाजपा के विक्रम उसेंडी 427 वोटों से आगे चल रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in