dharm

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, धन में नहीं होगी कमी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Kamika Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। ऐसा माना जाता है कि कामिका एकादशी के व्रत करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। कामिका एकादशी का व्रत सावन के पवित्र महीने में आता है, इसी कारण इसका विशेष महत्व हो जाता है। सनातन धर्म में हर एक एकादशी का अपना एक विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि पाप से मुक्ति पाने के लिए इस एकादशी का व्रत करना शुभ फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फल मिलता है।

कामिका एकादशी के दिन करें इन विशष मंत्रों का जाप

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:।।

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:'

'ऊं नमो नारायणाय नम:'

'श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि

'श्री कृष्‍ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा'

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in