Sawan Somwar
Sawan Somwar 
त्यौहार

Sawan Somwar 2023: सावन के तीसरे सोमवार के दिन इन चीजों का महादेव को लगाएं भोग, मिटेंगे सारे रोग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। सावन के महीने में विशेषरूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे ज्यादा आसान है। भगवान अशुतोष को एक लौटा जल अर्पित कर के भी खुश किया जा सकता है। जो भी साधक सावन के महीने में हर रोज भगवान महादेव को एक लौटा जल सच्चे मन से अर्पित करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। अधिकमास होने के कारण इस बार सावन 59 दिन का है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शंकर को किन चीजों का भोग लगाएं।

Sawan

सावन के तीसरे सोमवार को इन चीजों का लगाएं भोग

ठंडाई - ठंडाई शिव को अत्यंत प्रिय है। जब शिव जी ने समुद्र से निकला हलाहल विष पिया तो उनकी पीड़ा दूर करने के लिए भोलेनाथ को ठंडी चीजें अर्पित की गईं। तीसरे सावन सोमवार को दूध, पनीर और सूखे मेवे से बनी ठंडाई चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इसका भोग लगाने से भगवान आरोग्य रहने का वरदान देते हैं।

Sawan

खीर - सफेद मिठाई, इस रंग की सभी मिठाइयाँ महादेव को प्रिय हैं। सावन के सोमवार के दिन चावल की खीर का भोग लगाने से चंद्रमा की अशुभता दूर होती है। भगवान शिव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। चावल को देवताओं का भोजन माना जाता है।

Sawan

हलवा - सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ को घी से बने सूजी के हलवे का भोग लगाएं। मिठा भगवान को बेहद ही पसंद है। ऐसा माना जाता है कि हलवे का भोग लगाने से शिव अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं।

Sawan

धतूरा- भगवान भोलेनाथ को देवाधिदेव महादेव कहा गया है। वे सब से संकट को हर लेते हैं । भगवान शिव को धतूरा बेहद ही प्रिय है। सोमवार के दिन शिव को धतूरा चढ़ाने से शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-www.raftaar.in