Chhath Puja 2023
Chhath Puja 2023 Social Media
त्यौहार

Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर नहीं जा पा रही है घाट तो घर पर इस तरीके से करें पूजा, छठी मईया हो जायेंगी खुश

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दिवाली के त्यौहार को चार दिन बीत चुके हैं।  इसके बाद भी एक  बड़े त्यौहार का इंतजार होता है। जिसे छठ पूजा कहते हैं। दिवाली की तरह साल भर लोग छठ पूजा का इंतजार करते हैं। खासकर सुहागिन महिलाएं। आपको बता दे कि यह छठ पूजा खासकर बिहार , झारखंड , उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और यह व्रत संतान की प्राप्ति के लिए होता है।  ऐसे में इस बार पंचांग के अनुसार छठ की पूजा की शुरुआत शुक्रवार 17 नवंबर से हो रही है। जिसका समापन 20 नवंबर को होगा । अक्सर देखा जाता है कई महिलाएं किसी परेशानी या किसी कारणवश घाट पर पूजा करने नहीं पहुंच पाती।  ऐसे में उन्हें परेशान में जरूरत नहीं है। आप  घर पर ही छठ मैया को प्रसन्न कर सकते हैं और पूरी विधि विधान से पूजा कर सकती है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिनकी मदद से आप संपूर्ण पूजा कर सकती हैं।

पूजा सामग्री पर दें ध्यान

अगर घर पर पूजा कर रही है तो मंडप के बीच एक साफ चौकी स्थापित करें और इस पर नया पीले रंग का वस्त्र चढ़ा दें। अब चौकी पर तिल और चावल लेकर सूर्य देव और सती माता की आकृति बना दें। इसके बाद   इन पर  सुपारी पान रख दें।  याद रहे की पूजा के दौरान पूरी सामग्री होनी चाहिए।  एक-एक सामग्री पूजा में महत्व रखती है। अर्घ्य  देने से पहले बाकी की तैयारी कर लें।

घर की छत पर करें पूजा

अक्सर आप छठ पूजा के लिए घाट पर नहीं जा पा रही हैं तो आप घर की छत पर जाकर पूजा कर सकती है लेकिन पूजा करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। छत पर जिस भी जगह आप पूजा करने का विचार कर रही है।  उस जगह को अच्छी तरह से साफ कर लें।  इसमें सबसे पहले छठी मैया की पूजा करनी होती है और फिर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी की जरूरी होती है। इसके लिए आप  अपनी छत पर या किसी बाल्टी और टब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिट्टी का गोल आकार बनाएं

अगर आपके पास छठ पूजा के लिए कोई स्विमिंग पूल नहीं है तो तो आप अपनी छत पर मिट्टी के एक गोल आकार बनाएं और इसके आसपास मिट्टी को घेर दें। इसके बाद इसके ऊपर आपको एक प्लास्टिक की सीट रखनी चाहिए ऐसा करने के बाद टब को अंदर की तरफ दबा दें ताकि आप इसके अंदर खड़ी होकर पूजा कर पाए। इसमें गोल आकार के हिसाब से पानी को धीरे-धीरे डालना होता है। कुछ ऐसा ही करती जाएं।  इसके बाद सही ढंग से पूजा संपन्न हो जाएगी।

स्विमिंग पूल का ले सकती है सहारा

आजकल हमने बड़ी-बड़ी सोसाइटी में स्विमिंग पूल देखे हैं।  अगर आप किसी हाई सोसाइटी में रहती हैं और छठी मैया का व्रत रखती हैं तो आप पूजा के लिए घाट नहीं जा पा रहे हैं तो आप सोसाइटी के पास मौजूद स्विमिंग पूल का सहारा ले सकते हैं।  यह जगह छठ मैया के पूजा करना उतना ही शुभ माना जाएगा जितना घाट पर शुभ होती है।  आप स्विमिंग पूल के पास से जाकर छठ पूजा आराम से पूरे विधि विधान से कर सकते हैं और सूर्य को अर्घ्य देकर इस पुल पर खड़े होकर आप जल अर्पित कर सकती हैं।

मिट्टी का चूल्हा ही करें उपयोग

अगर आप घर पर पूजा कर रही हैं तो आपको एक बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए।  घर पर एक स्थान को पहले सुनिश्चित कर लें।  जहां छठ पूजा का प्रसाद बनाना हो प्रसाद बनाने के साथ बिल्कुल साफ सुथरा होना चाहिए। छठ पूजा का प्रसाद काफी पवित्र माना जाता है।  किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। चूल्हे में प्रसाद  आम की लकड़ी से बनाया जाता है। इसलिए आप पहले से इसकी व्यवस्था कर ले और शुद्ध रूप से प्रसाद बनाएं।