मंत्र

हरि नाम मंत्र - Hari Naam Mantra

"हरे राम हरे कृष्ण मंत्र" कलियुग में भगवान की प्राप्ति, मन को शांति देने वाला मंत्र है। इस मंत्र की महिमा का बखान हिन्दू धर्म के पुराणों व ग्रंथों में किया गया है। मान्यता के अनुसार इस मंत्र के जाप मात्र से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

मुक्ति पाने का सरल मंत्र (Easy Mantra for salvation)

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे॥

हिन्दू ग्रंथों और पुराणों में मंत्र की चर्चा (Hari Ram Mantra In Hindu Religious Book)

श्रीमद्भागवत के अनुसार कलियुग में पाप बहुत अधिक है इसलिए उन पापों का नाश कर भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल साधन "श्री हरि" का मंत्र है। "श्री हरि" मंत्र कलियुग के पापों को नष्ट करने वाला माना गया है।

पद्मपुराण के अनुसार "श्री हरि" के मंत्र का जाप करने वाला मृत्यु के पश्चात बैकुंठ धाम को जाता है। ब्रह्माण्ड पुराण के अनुसार इस नाम-मंत्र के जाप मात्र से मनुष्य ब्रह्ममय हो जाता है तथा उसे विभिन्न सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है।

यज्ञ, हवन, पूजा आदि से श्रेष्ठ है हरि नाम (Very superior Name of the Hari)

श्रीमद्भागवत में लिखा है कि यज्ञ, अनुष्ठान, पूजा, व्रत आदि में जो कमी रह जाती है वह इस हरि नाम मात्र के जाप से पूर्ण हो जाती है। "हरि नाम" अनुष्ठान, पूजा, व्रत से श्रेष्ठ है। ,रामायण, महाभारत, वेद, पुराण, गीता सभी में "हरि नाम" का गुणगान किया गया है।