Belpatra
Belpatra 
मंत्र

Belpatra: इस मंत्र से चढ़ाएं शिवलिंग पर बेलपत्र, हर मनोकामना होगी पूरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र बेहद ही प्रिय है। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि यदि किसी देवता को प्रसन्न करना सबके आसान है, तो वो भगवान भोलेनाथ हैं। भगवान शंकर को भांग, धतूरा, बेलपत्र काफी प्रिय है। पौराणिक मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से या श्रद्धा से भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करता है, उनकी हर एक मनोकामना पूरी होती है। हर किसी काम को करने का विशेष तरीका होता है, उसे उसी विधि से किया जाए तो सारे कार्य सफल हो जाते हैं। आइए जानते हैं किस मंत्र से भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से मनुष्य को लाभ प्राप्त होते हैं।

इस मंत्र का करें जाप

नमो बिल्ल्मिने च कवचिने च नमो वर्म्मिणे च वरूथिने च

नमः श्रुताय च श्रुतसेनाय च नमो

दुन्दुब्भ्याय चा हनन्न्याय च नमो घृश्णवे॥

दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनम्‌ पापनाशनम्‌ ।

अघोर पाप संहारं बिल्व पत्रं शिवार्पणम्‌ ॥

त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुधम्‌ ।

त्रिजन्मपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्‌ ॥

अखण्डै बिल्वपत्रैश्च पूजये शिव शंकरम्‌ ।

कोटिकन्या महादानं बिल्व पत्रं शिवार्पणम्‌ ॥

गृहाण बिल्व पत्राणि सपुश्पाणि महेश्वर ।

सुगन्धीनि भवानीश शिवत्वंकुसुम प्रिय ॥