Vastu Tips
Vastu Tips 
वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घर में जरूर रखें गंगाजल, जानें इसको रखने के नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सनातन धर्म में गंगाजल का बेहद महत्व है। मां का गंगा का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। हम सभी इस बात से परिचित हैं कि गंगाजल यदि हम सालों तक अपने घर में रखें तो वो खराब नहीं होता है। गंगा के पानी पर हुए शोधों से यह भी पता चला है कि गंगा का शुद्ध पानी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। गंगाजल सौभाग्य और समृद्धि से भी जुड़ा है। गंगाजल घर के वास्तु दोष को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं गंगाजल से जुड़े नियमों के बारे में...

गंगाजल से जुड़े नियम

  • गंगाजल को कभी भी प्लास्टिक के डिब्बे या बोतल में नहीं रखना चाहिए। पूजा-पाठ से जुड़े कामों में प्लास्टिक का इस्तेमाल अपवित्र माना जाता है। गंगाजल को हमेशा धातु के बर्तन में बड़ी श्रद्धा के साथ रखना चाहिए।

  • सनातन परंपरा में गंगाजल को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे हमेशा एक पवित्र स्थान पर रखा जाना चाहिए और कभी भी अपवित्र हाथों से नहीं छूना चाहिए। गंगाजल को हमेशा घर या पूजा स्थल के ईशान कोण में रखना चाहिए।

गंगाजल रखने के उपाय

  • यदि आपके घर में सुबह शाम क्लेश होता है, तो आप रोज सुबह अपने घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।

  • अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गई है तो आप उस पर गंगा जल छिड़क कर नजर के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।

  • अगर आपको या आपके बच्चे को रात में डर लगता है या बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल जरूर छिड़कें। इस उपाय को करने से आप बुके सपनों से छूटकारा पा सकते हैं।

  • यदि सोमवार को शिव जी की पूजा के समय आप गंगा जल से शिव का अभिषेक करते हैं, तो इससे शिव की कृपा आप पर बनी रहती है।

  • अगर वास्तुदोष के कारण आपके घर में परेशानी हो रही है तो पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर अपने घर के ईशान कोण में रख दें। इससे कुछ ही समय में समस्या ठीक हो जाती है।