वास्तु टिप्स

Vastu Tips: बाथरूम में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घर में आ जाती है दरिद्रता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर में मौजूद हर एक चीज से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर में रखी चीजों का विशेष ध्यान दें। घर के मुख्य द्वार, मंदिर, बेडरूम जैसे जरूरी हिस्सों के वास्तु नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। घर में मौजूद हर एक जगह के लिए अलग- अलग नियम हैं। घर में मौजूद बाथरूम के लिए भी विशेष वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा होती है उत्पन्न

बाथरूम घर का एक अहम हिस्सा है। इस दिशा से सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग जाने या अनजाने में बाथरूम से जुड़ी कई गलतियां करते हैं, जिन्हे वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। यदि आप भी ऐसी गलतियां करते हैं तो उनमें जल्द ही सुधार कर लें ताकि आने वाले साल में आपको कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...

बाथरूम में न रखें ये चीजें

टूटे हुए बाल

शैम्पू के बाद अक्सर बाथरूम की नाली में टूटे हुए बाल पड़े रहते हैं। उन्हें तुरंत हटा दें, क्योंकि टूटे हुए बाल दरिद्रता की निशानी होते हैं। साथ ही इससे शनि और मंगल दोष लगता है।

टूटा हुआ शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में गलती से भी टूटा हुआ शीशा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आपके बाथरूम में टुटा हुआ शीशा है तो नए साल से पहले निकाल दें।

टूटी चप्पल

अक्सर लोग पुरानी, टूटी या घिसी हुई चप्पल को बाथरूम के लिए निकाल देते हैं। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में ऐसी चप्पल बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसी चप्पल नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है।