temple
temple 
वास्तु टिप्स

Vastu Tips: पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, नहीं तो नाकारात्मक ऊर्जा का होगा प्रवेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का सबसे शुद्ध और पवित्र स्थान घर का पूजा घर माना जाता है। घर हो या ऑफिस हर जगह वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर बनवाते समय हमेशा वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस बनवाने तरक्की और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही घर में साकारात्मक ऊर्जा का भी वास रहता है। जिन लोगों का घर वास्तु के नियम अनुसार नहीं बना होता है या जो लोग वास्तु के नियमों को नहीं मानते उन्हें पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर के सबसे अहम हिस्से में से एक पूजा घर होता है । पूजा घर में विशेष रूप से वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। । पूजा घर में ऐसी बहुत सी चीज रखने की मनाही होती है जिनसे नाकारात्मक ऊर्जा आती है। इन चीजों को पूजा घर में रखने से नाकारात्मक आती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

पूजा घर में ना रखें चीजें

  • वास्तु के अनुसार पूजा घर में एक ही देवी-देवता की अधिक मूर्ति ना रखें। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। पूजा घर में कभी भी देवताओं की रौद्र रूप वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिरों में कभी भी खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसी मूर्तियों को रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा अधिक फैलती है।

  • घर के पूजा घर में कभी भी अधिक समय तक मुरझाए हुए फूलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक उन्नति रुक ​​जाती है और इसके साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

  • पूजा घर में कभी भी फटी हुई धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। अगर किताबें फटी हुई हैं, तो उन्हें किसी नदी में बहा दें।

  • घर के मंदिर अगरबत्ती या धूपबत्ती की राख का जला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से भी वास्तु दोष लगता है। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।