मूलांक

मूलांक 8

किसी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि होता है। अंकज्योतिष की दृष्टि से आठ नंबर बेहद मजबूत और शक्तिशाली होता है। इस मूलांक के लोग या तो जीवन में बहुत बड़ी ऊंचाईयां प्राप्त करते हैं या पूरी तरह असफल रहते हैं। ऊपर से यह जितने सख्त दिखते हैं अंदर से उतने ही नरम भी होते हैं। किसी जिम्मेदारी को लेने के बाद वह कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं।

मूलांक 8 का प्रेम जीवन: इस मूलांक के जातकों का प्रेम संबंध या दांपत्य जीवन अकसर खतरें में ही नजर आता है। लेकिन अगर यह चाहे तो अपने क्रोध पर काबू पा अपने रिश्ते को बेहद कामयाब बना सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा, काला, गहरा नीला तथा बैंगनी

शुभ रत्न : नीलम