back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Politics: बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण, CM नीतीश कुमार जाएंगे राजभवन

Bihar Politics: बिहार में तेजी से बदलते सियासी हालातों के बीच भाजपा नेतृत्व ने राज्य के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनके साथ गुरुवार को विचार-विमर्श किया।

पटना, (हि.स.)। बिहार में तेजी से बदलते सियासी हालातों के बीच भाजपा नेतृत्व ने राज्य के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनके साथ गुरुवार को विचार-विमर्श किया। ऐसे में इस बढ़ती हुई सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराह्न 3:30 बजे राजभवन जायेंगे। वे राजभवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच जलेबी भी बांटी। गांधी मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के झंडोत्तोलन में शिरकत करने के बाद वे आवास लौट गए।

लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

दूसरी ओर शुक्रवार को दिल्ली से पटना रवाना होने के पहले सुशील कुमार मोदी ने पत्रकारों से बात की। उनसे सवाल पूछा गया कि कल की बैठक में क्या बात हुई। इस पर सुशील मोदी ने कहा कि कल की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। सुशील मोदी ने कहा कि जहां तक नीतीश कुमार के जदयू का सवाल है तो राजनीति में हमेशा दरवाजा बंद नहीं रहता है। जो दरवाजा बंद किया जाता है आवश्यकता पड़ने पर वह खुल भी सकता है। अब खुलेगा या नहीं खुलेगा या क्या होगा, इस पर मैं कुछ नहीं कर सकता। केंद्रीय नेतृत्व इन चीजों को तय करता है लेकिन बंद दरवाजे राजनीति में जरूरत के हिसाब से खुलती भी हैं।

गठबंधन या सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेता है- सुशील मोदी

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुशील मोदी ने कहा था कि राज्यों में गठबंधन या सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेता है। यदि नीतीश कुमार को राजग में लाने का निर्णय ऊपर से हो जाता है तो प्रदेश भाजपा के इसे स्वीकार करना पड़ेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵