back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPSE ने बढ़ाई इस सरकारी पद पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि, जानें कैसे करें अप्याई और क्या है योग्यता?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अफसर के पदों पर दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अफसर के पद के लिए आवेदन करने से चूक चुके उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अफसर के पदों पर दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ऐसे में जो उम्मीदवार पहले अपना आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब अपना आवेदन पत्र सब्मिट कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया को दोबारा शुरू करने को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर देख सकते हैं।

आगे बढ़ाई गई आवेदन पत्र की तारीख

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार प्रखंड उद्यान अधिकारी यानी ब्लॉक हार्टिकल्चर अफसर के कुल 318 पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए पहले 23 फरवरी 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। अब क्योंकि पद अभी भी रिक्त हैं इसलिए आवेदन की तारीख को और बढ़ा दिया गया है। अब इस पद के लिए भर्ती के आवेदन पत्र की अंतिम तारीख 29 मई 2024 है। इस तारीख तक इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन सब्मिट कर सकते हैं। जो लोग पहले ही अपना आवेदन पत्र जमा कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

क्या है योग्यता?

आवेदन की योग्यता की बात करें तो, ब्लॉक हॉर्टिकल्चर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉर्टिकल्चर साइंज या एग्रीकल्चर साइंस में स्नातक होना जरूरी है। कैटेगरी वाइज आप पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं। साथ ही बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। वहीं महिला उम्मीदवार के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2023 के आधार पर तय की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा में छूट का प्रावधान भी किया गया है।

Number of Vacancy Capture 20.JPG

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया Skill India Mission आज लाखों लोगों...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵