back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर में कई जगहों पर एसआईए की छापेमारी

श्रीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) शनिवार को मोबाइल फोन और सिम कार्ड बेचने वालों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एसआईए के अधिकारियों ने पुलवामा जिले के लस्सीपोरा, चांदगाम, ब्राव बंदिना इलाकों के साथ-साथ कुलगाम जिले के चावलगाम में दुकानों और आवासों पर छापेमारी की। सूत्रों ने कहा, ये छापेमारी मोबाइल फोन और सिम कार्ड विक्रेताओं की दुकानों और आवासों पर की गई। एसआईए को आतंक और अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए स्थानीय सीआईडी से अलग किया गया था। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵