back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक स्पा में चलाए जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में पांच वेश्याओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को द स्पेस स्पा नाम के स्पा और मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने छापेमारी कर स्पा मालिकों दीपक कुमार और उनकी पत्नी बबीता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटेल नगर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दंपति मास्टरमाइंड है और स्पा व मसाज पार्लर की आड़ में यह सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने कहा, उनके द्वारा किए गए इसी तरह के पिछले अपराध और उनके अन्य सहयोगी, यदि कोई हो, का विवरण जानने के लिए निरंतर पूछताछ की जाएगी। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...