back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Road Accident: बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने कंटेनर में मारी टक्कर; 7 लोगों की मौत

Rohtas Road Accident: बिहार के रोहतास में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो और कंटेनर (ट्रक) के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के रोहतास में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो और कंटेनर (ट्रक) के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे शिवसागर के पखनारी के निकट हुई। इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। सभी मृतकों को कैमूर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में घायलो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और वे बोधगया से कैमूर लौट रहे थे।

दुर्घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग स्कार्पियो में रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। शिवसागर थानांतर्गत पखनारी एनएच-2 के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें स्कार्पियो सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

एक ही परिवार के थे सभी लोग

मृतकों में सभी एक ही परिवार और नाते-रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो पर कुल 12 लोग थे जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी कैमूर जिला के सबार थाना के कुड़ारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) तथा सोनी कुमारी (35) शामिल है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है। घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) तथा उपेंद्र शर्मा (30) शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵