back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के गोपालगंज में 5 करोड़ नकद बरामदगी मामले में जांच का दायरा यूपी, राजस्थान तक बढ़ा

गोपालगंज, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज में पिछले 23 दिनों में करीब पांच करोड़ रुपये नकद पकड़े जाने के बाद पुलिस अब इसकी तहकीकात कई कोणों से कर रही है। नकद को लेकर गोपालगंज की पुलिस की जांच का दायरा बिहार के अलावे तीन अन्य राज्यों तक जा पहुंचा है। इसके अलावा आयकर विभाग भी इन रुपयों को लेकर जांच कर रहा है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम बना दी है जो मामले की जांच कर रही है। दरअसल, गोपालगंज पुलिस उत्तर प्रदेश सीमा पर पुलिस शराब तस्करों की टोह में लगातार तलाशी अभियान चलाती रही है। पिछले रविवार को भी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी कि कुचायकोट थाना पुलिस ने एक कार से साढ़े तीन करोड़ रुपये बरामद किए। कैश के साथ पकड़े गए दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों युवक मुकेश और राकेश बीकानेर के बताए गए। ये सभी रुपये कार में खुफिया रूप से बनाए गए तहखाने में रखी हुई थी। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि यह रकम लखनऊ से चली थी और इसको बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लेकर जाना था। सूत्र बताते हैं कि टेरर फंडिग, हवाला कारोबार और टैक्स चोरी इन तीनों बिंदुओं से जोड़कर जांच की जा रही है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कहते हैं कि बिहार के अलावा तीन अन्य राज्यों में भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले छह मार्च को फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर में भी तलाशी के दौरान एक कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 1,49,50,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले की भी जांच चल रही है। पुलिस लगातार बड़ी रकम मिलने के बाद सतर्क भी है। सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद कोई बड़ा खुलासा भी हो सकता है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵