back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

4 हाथ, 4 पैर, 2 दिल और एक सिर वाली बच्ची को देख हो जाएंगे आप हैरान, जानिए क्यों होता है ऐसा?

गर्भवती महिला का ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया, उस वक्त बच्ची जिंदा थी। लगभग 20 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बिहार के सारण जिले से विचित्र मामला सामने आया है, यहां पर एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 हाथ, 4 पैर और एक सिर वाली अनोखी बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची के जन्म के बाद सोशल मीडिया समेत हर जगह इसके बारे में बातचीत की जा रही है कि आखिर ऐसी बच्ची का जन्म कैसे हुआ। इसके अलावा भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, जन्म के बाद इस बच्ची की कुछ ही समय बाद ही मौत हो गई। मामला छपरा शहर के श्याम चक के एक नर्सिंग होम का है। यहां महिला प्रिया देवी ने विचित्र बच्ची को जन्म दिया, बच्ची के एक सिर, चार कान, चार पैर चार हाथ, दो दिल और दो रीढ की हड्डियां हैं।

डॉक्टर ने बताई इस तरह की बनावट वाले बच्चों के जन्म की वजह

गर्भवती महिला का ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया, उस वक्त बच्ची जिंदा थी। लगभग 20 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस बारे में अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ऐसा बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है, जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते है। इस प्रोसेस में समय रहते दोनों बच्चे अलग हो जाते हैं तो जुड़वा बच्चों का जन्म होता है। लेकिन किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते हैं तो ऐसे बच्चों का जन्म होता है. जो देखने में विचित्र लगते हैं।

बच्ची को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ

कहा जा रहा है कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था। समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वे परेशान थे। जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। बता दें कि फिलहाल, बच्ची को जन्म देने वाली महिला खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵