back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध रूप से 30 मवेशियों को ले जा रहा ट्रक जब्त, तस्कर फरार

गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवैध रूप से 30 मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है।

गुवाहाटी, एजेंसी । गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवैध रूप से 30 मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि आज तड़के गुप्त सूचना के आधार पर जोराबाट पुलिस चौकी प्रभारी कपिल पाठक द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान ऊपरी असम से मेघालय के पशु बाजार तक जा रहे ट्रक (एएस-01पीसी-8357) को रोकने की कोशिश की गई। अभियान के दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक और पशु तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए ट्रक में अवैध तरीके से 30 पशुओं को पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...