back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र प्रदेश में एटीएम से 17 लाख रुपये की चोरी

अमरावती, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कडप्पा कस्बे में चोरों के एक गिरोह ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम से 17 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार व मंगलवार की दरम्यिानी रात में शहर के बाहरी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, केएसआरएम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम में सेंधमारी की गई। चोरों ने एटीएम के उस हिस्से को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया, जहां नकदी रखी जाती है और पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बैंक अधिकारियों के हवाले से बताया कि 17 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरों में कुछ तरल पदार्थ छिड़क कर पांच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, ताकि दृश्य कैद ना हो पाएं। इसके बाद उन्होंने गैस कटर से मशीन को काटा और रुपये लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की सूचना पर पहुंचे बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक वेंकट शिवा रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस टीम सुराग जुटाकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵