back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan-3: 14 July को श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो बना रहा स्पेस थीम पार्क

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है।

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही भारत के बहुचर्चित चंद्रमिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसरो के मुताबिक, आने वाले शुक्रवार यानी 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे भारत अपना तीसरा चंद्र मिशन लॉन्च करेगा। मिशन के लॉन्च होने की तैयारियां जोरो पर चल रही है।

इसरो ने ट्वीट कर दी जनकारी

आपको बता दें इसरो ने ट्वीट कर जनकारी साझा करते हुए लिखा, “चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की घोषणा। LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग अब निर्धारित है। इसे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं, चंद्रयान 3 मिशन को लेकर अध्यक्ष सोमनाथ एस ने कहा, “इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा।

श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च

इससे पहले इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में बुधवार (05 जुलाई) को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को अपने नए प्रक्षेपण रॉकेट एलवीएम-3 से जोड़ा गया था। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उपकरण उतारने और उससे अन्वेषण गतिविधियां कराने के लिए चंद्रयान-2 के बाद इस महीने चंद्रयान-3 प्रक्षेपित किया जाने वाला है।

क्या है चंद्रयान 3 का लक्ष्य?

इसरो के एक अधिकारी ने कहा हमारा लक्ष्य इसे 13 जुलाई को प्रक्षेपित करने का है। चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे। इसरो अधिकारियों के अनुसार, लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को ‘चंद्रमा का विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा, जबकि प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें ‘चंद्रमा से विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा।’

इसरो बना रहा स्पेस थीम पार्क

इसरो वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो स्पेस थीम पार्क विकसित कर रहा है। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्पेस थीम पार्क के प्रमुख आकर्षणों में रॉकेट गार्डन, लॉन्च व्यू गैलरी और स्पेस म्यूजियम शामिल हैं। वर्तमान में जनता के लिए लॉन्च व्यू गैलरी और स्पेस म्यूजियम खुला हुआ है।

Bengal Panchayat Election Result 2023: बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज; वोटों की गिनती शुरू, TMC को मिली बढ़त

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵