back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Elections 2024: आंध्र प्रदेश में भाजपा का TDP और JSP के साथ गठबंधन तय, इस फॉर्मूले पर बनी सहमति

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी ( टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) लोकसभा का आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। इसको लेकर तीनों दलों के बीच सीट-बंटवारे पर समझौता...

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी ( टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) लोकसभा का आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। आंध्र प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए तीनों दलों के बीच सीट-बंटवारे पर समझौता अंतिम दौर में है। शुक्रवार देर रात टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और भाजपा के साथ गठबंधन पर निर्णायक बातचीत की।

भाजपा और टीडीपी का रिश्ता बहुत पुराना

भाजपा की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 सालों से देश के विकास और प्रगति के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा और टीडीपी का रिश्ता बहुत पुराना है। 1996 में टीडीपी एनडीए में शामिल हो गई और अटल जी की सरकार के साथ सफलतापूर्वक काम किया। साल 2014 में टीडीपी और भाजपा ने एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ा था। जेएसपी ने आंध्र में 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में समर्थन दिया था। एक-दो दिन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

भाजपा सीट बंटवारे पर नायडू के प्रस्ताव पर लगभग सहमत

सूत्रों के मुताबिक भाजपा सीट बंटवारे पर नायडू के प्रस्ताव पर लगभग सहमत हो गई है। नायडू ने अपने सहयोगियों को राज्य विधानसभा की 30 सीटें और 8 लोकसभा सीटों की पेशकश की जिसमें जेएसपी 24 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर लड़ सकती है और भाजपा को 5 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटें मिलेंगी। हालांकि भाजपा 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵