back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब काशी और मथुरा पर नज़र, राम मंदिर के कोषाध्यक्ष बोले, ‘ये दो मिल जाएं तो किसी और मस्जिद पर नहीं जाएंगे’

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद अब हिंदू पक्ष काशी और मथुरा पर नज़र गड़ा रहे हैं। राम मंदिर के कोषाध्यक्ष ने कहा है कि ये दोनों मिल जाएंगे तो हिंदू पक्ष देश के किसी और मस्जिद पर नहीं जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या स्थित राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने काशी और मथुरा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने मुस्लिम पक्ष से अपील की है वो राज़ी-खुशी उन्हें काशी और मथुरा दे दें, उसके बाद वो देश के अन्य मस्जिदों पर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, “हम अतीत में नहीं जीना चाहते, हम भविष्य में जीना चाहते हैं। और एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहना चाहते है।”

‘हमारी आस्था का सम्मान करें’

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज ने 4 फरवरी को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा, ‘हमें इस बात का दुख है कि विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा मंदिर नष्ट किए गए हैं। हिंदुस्तान में करीब 3500 से अधिक मंदिरों को तोड़ा गया है। हम देख रहे हैं कि कहीं-कहीं लोग समझदार हैं तो कहीं ऐसे लोग नहीं हैं। जहां जिस प्रकार की परिस्थितियां होगी। हम उसी के अनुसार काम करेंगे। हम किसी प्रकार के अशांति नहीं चाहते।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵