back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गलवान के बाद चीन ने दो और बार की थी भारतीय इलाके को हथियाने की कोशिश, आर्मी का बड़ा खुलासा

सेना की वीरता अलंकरण समारोह में एक खुलासा हुआ है कि गलवान के बाद भारत और चीनी की सेना के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दो बार और झड़प पर हुई थी। जिसका करारा जवाब सैनिकों ने दिया था।

नई दिल्ली: चीन लंबे समय से गलवान और उसके आसपास के क्षेत्र पर अपना हक जताता रहा है। सेना ने खुलासा किया है कि मई, 2020 में गलवान स्टैंड ऑफ के बाद चीनी सेना दो बार और भारतीय इलाकों में घुसने की कोशिश की थी। इस वजह से सितंबर, 2021 से नवंबर, 2022 के बीच भारत और चीन की सेनाओं के बीच कई बार झड़प हुई थी, इनमें कई जवानों को चोट आई थी।

दरअसल, बीते दिनों आर्मी ने सेना के जवानों के लिए वीरता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था। इस आयोजन का एक वीडियो 13 जनवरी को सेना के पश्चिम कमान के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। इस वीडियो में इस बात का संक्षिप्त वर्णन है कि कैसे भारतीय सैनिकों ने चीन की पीपल लिबरेशन आर्मी यानी (PLA) के सैनिकों के आक्रामक व्यवहार का डटकर सामना किया था। इस वीडियो को 15 जनवरी को हटा दिया गया है।

भारतीय सैनिकों ने दिया था करारा जवाब

मई 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद भारतीय सेना चीन से लगे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। इस झड़प के बाद भारत और चीन की सेना के बीच LAC पर कई झड़प हुईं। चीनी सैनिकों ने एलएसी के तवांग सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में जानकारी दी थी कि 9 दिसंबर, 2022 को पीएलए सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांगत्से क्षेत्र में एलएसी का उल्लंघन करने की कोशिश की और एकतरफा यथा स्थिति बदल दी। उन्होंने आगे कहा कि चीनी प्रयास का भारतीय सैनिकों ने साहसपूर्वक से मुकाबला किया।

वीरता पुरस्कार से नवाजा गया

सूत्रों ने बताया कि चीनी अतिक्रमण के प्रयास का दृढ़तापूर्वक से जवाब देने वाली टीम का हिस्सा रहे कई भारतीय सैनिकों को अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रफ्तार की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...