back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फल एवं सब्जी विक्रेताओं के द्वारा कचरा लगाने पर 7000 रुपए का जुर्माना

हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ जिले में 21 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया।

रिकांगपिओ, एजेंसी। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 21 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षक द्वारा 13 फल एवं सब्जी विक्रेताओं के व्यापारिक परिसर में कचरा पाये जाने पर हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के अंतर्गत अनियमित्ताओं के लिए 7000 रुपए का जुर्माना किया गया।

21 फरवरी से किया था निरीक्षण शुरू

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर आदित्य बिंद्रा ने बताया कि विभाग द्वारा 21 फरवरी को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 21 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षक चंदू लाल नेगी द्वारा 13 फल एवं सब्जी विक्रेताओं के व्यापारिक परिसर में कचरा पाये जाने पर हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के अंतर्गत अनियमित्ताओं के लिए 7000 रुपए का जुर्माना किया गया।

आदित्य बिंद्रा ने अधिनियम के बारे में जानकारी दी

आदित्य बिंद्रा ने बताया कि विभाग द्वारा उक्त अधिनियम के अंतर्गत अप्रैल, 2022 से जनवरी 2023 तक जिला किन्नौर में 351 निरीक्षण किए गए तथा कुल 13000 रुपये के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत जुलाई 2022 में सिंगल यूस प्लास्टिक के बारे में अधिसूचना जारी की गई तथा इसके बारे में व्यापार मण्डल रिकांग पिओ के साथ जागरूकता सेमिनार 22 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया था।

फल व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश जारी किए गए

बिंद्रा ने सभी फल व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह अपने दुकान परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा गली-सड़ी सब्जियों व फलों को अलग कर उचित माध्यम से नष्ट करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर इसी प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे तथा दोषी पाये जाने वाले विक्रेताओं से अधिक जुर्माना वसूल किया जाएगा

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵