back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्णिया में होगी महागठबंधन रैली, राजद का कोसी से भाजपा को उखाड़ फेंकने का होगा आह्वान

बिहार के पूर्णिया में होने वाले महागठबंधन रैली को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने भाग लिया है।

अररिया एजेंसी। फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया प्रतिष्ठित जिला राजद कार्यालय में पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को होने वाले महागठबंधन की रैली की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पहुंचने की अपील की।

सीमांचल के इलाके से भाजपा को उखाड़ फेंकने लिया संकल्प

बैठक की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान ने किया। मौके पर बातचीत करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद नेता श्याम रजक ने कहा कि 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाले सात दलों के महागठबंधन की रैली शंखनाद नहीं, बल्कि रणभेदी है और यह रणभेदी देश में सांप्रदायिक तत्वों को फैलाने और देश को आर्थिक गुलाम बनाने वाले मोदी सरकार की साजिश को नाकाम करने की है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में सीमांचल और कोसी के लोग जुड़ेंगे और उस दिन कोसी और सीमांचल के इलाके से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, बेकारी, कुपोषण एक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि राजद मंदिर मस्जिद का विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि देश की जो मूल समस्या है और जो सवाल पेट की भूख, रोजगार, किसानों की खुशहाली, मजदूरों के शोषण का खात्मा उन सवालों के जवाब को तलाशने में लगी है।

उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश को गिरवी रख दिया है। बैंक और एलआईसी बिक्री के कगार पर है। केंद्र सरकार ने अडानी के 74 हजार करोड़ के कर्ज को माफ कर दिया है। वहीं सरकार की नीतियों के कारण एलआईसी का 80 हजार करोड़ रुपैया डूब गया है। उन्होंने कहा कि रंगभूमि मैदान से रैली के माध्यम से यह संदेश न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵