back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट का सट्टा खिलाते पकड़ाया कांग्रेस नेता का बेटा

उज्जैन/ नागदा, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नागदा से लगभग 6 किमी दूर एक गांव में पुलिस ने छापा मारकर कांग्रेस नेता के बेटे और उसके एक साथी को क्रिकेट का सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रूपेटा के एक खेत में गुस्वार देर रात लगभग 10.30 बजे किक्रेट का सट़टा खिलाते दो युवकों को गिरफतार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 हजार रूपए 4 मोबाइल एवं रजिस्ट्रर आदि जब्त किए गए। थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए चेतन पिता वल्लभ पाटीदार उम्र 20 वर्ष एवं शैलेंद्र पिता मदनसिंह रघुवंशी 24 वर्ष दोनों निवासी नागदा को मौके से पकड़ा है। एक आरोपी चेतन कांग्रेस के नेता वल्लभ पाटीदार का बेटा है। बताया जा रहा है कि मौके से दो युवक भाग निकले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हिंदुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵