back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेमलर इंडिया अपने डीलरों को वित्तीय सहायता देगा

चेन्नई, 1 जून (आईएएनएस)। डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स ने (डीआईसीवी) अपने डीलरों के लिए कुछ ऐसे सपोर्ट पैकेज तैयार किए हैं, जिनमें सैलरी सपोर्ट, कोविड-19 के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, स्टॉक में वाहनों के लिए क्रेडिट पीरियड शामिल हैं। डीआईसीवी के अनुसार, डीलर के कार्यबल के लिए वित्तीय और चिकित्सा पर केंद्रित सहायता पैकेज उसके डीलरों की व्यावसायिक स्थिरता के लिए है। नए समर्थन पैकेज से डीलरशिप को दी जाने वाली सहायता में 2 लाख रुपये का कोविड-19 समूह बीमा, स्टॉक में वाहनों के लिए 20 दिनों का क्रेडिट, लंबित दावों की फास्ट-ट्रैकिंग और पूर्ण वेतन सहायता शामिल है। कंपनी फ्रंटलाइन कर्मचारियों को 1 लाख रुपये के कोविड -19 चिकित्सा बीमा, मुफ्त टीकाकरण और तकनीशियनों के लिए उपहार कूपन के साथ सहायता भी प्रदान कर रही है। डीआईसीवी के उपाध्यक्ष (विपणन, बिक्री और ग्राहक सेवा) राजाराम कृष्णमूर्ति ने कहा डीआईसीवी भारतबेंज समुदाय की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यावहारिक, प्रभावी समर्थन के साथ अपने ग्राहकों, भागीदारों और कर्मचारियों की देखभाल करते हैं। यह पैकेज विशेष रूप से हमारे डीलर भागीदारों के लिए समय की दो सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है – वित्तीय और चिकित्सा सहायता। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

25 की उम्र से SIP शुरू करें और 40 तक बनें करोड़पति, जानिए कैसे? समझें ये गणित

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क व्‍यक्ति 25 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर चुका होता है, लेकिन अधिकतर देखने में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵