back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फूलपुर में ग्राम प्रधान के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, चुनावी रंजिश में वारदात

वाराणसी, 01 जून (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव में मंगलवार को खेत में खाद डाल रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से भाग निकले। सूचना पर वहां पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को तत्काल निकट के अस्पताल में पहुंचाया। गोली युवक के हाथ में लगी है। पुलिस घायल से पूछताछ के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी में जुट गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गजोखर गांव के ग्राम प्रधान विनोद पाल का भाई संतोष पाल (41) सुबह धान का बेहन डालने के लिए खेत में गोबर का खाद डाल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे बदमाशों ने संतोष को लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली हाथ में लगने के बावजूद दूसरी गोली से संतोष ने खुद को बचा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों को आते देख हमलावर फरार हो गये। परिजनों ने तत्काल संतोष को अस्पताल पहुंचाया। जहां, प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घायल के भाई के प्रधान होने के कारण समर्थक ग्रामीण भी आक्रोशित है। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय भी पहुंच गये। सीओ ने घायल और उसके परिजनों से पूछताछ कर वारदात की जानकारी ली। घायल सेना में जवान रह चुका है। घायल के परिजनों के अनुसार प्रधानी चुनाव के रंजिश में वारदात हुई है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। सीओ ने मीडिया कर्मियों को बताया कि वारदात की वजह प्रथमदृष्टया पुरानी रंजिश है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए फूलपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो टीम गठित की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵