back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टैक्स चोरी के आरोप में चीनी टेलीकॉम कंपनी हुआवेई के कई परिसरों पर छापेमारी

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी दूरसंचार कंपनी हुआवेई से जुड़े कई परिसरों पर कथित कर चोरी के सिलसिले में देशभर में छापेमारी की जा रही है। एक सूत्र ने बताया कि आयकर विभाग ने मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है। सूत्र ने कहा कि छापेमारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु और देश के कुछ अन्य हिस्सों में की जा रही है। आईटी टीम के अधिकारियों ने कंपनी से संबंधित कई बही खातों को स्कैन किया। पिछले तीन वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड और कंपनी के रिकॉर्ड भी चेक किए गए। आईटी अधिकारियों ने कंपनी के सहयोगियों, ग्राहकों और भागीदारों की एक सूची तैयार की, जिसमें इसके विदेशी और देश आधारित भागीदार शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान उनके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय कानूनों का पालन कर रही है, लेकिन किसी भी कर चोरी में शामिल नहीं है। वह भारतीय अधिकारियों के साथ सहयोग करेगा। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵