back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jet F-35 Crash: अमेरिका का सबसे ताकतवर ओर एडवांस्ड जेट F-35 फाइटर क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

अमेरिका वायुसेना को एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के दुनिया का सबसे ताकतवर और एडवांस्ड फाइटर जेट F-35 फाइटर जेट कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास कैश हो गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टैरिफ वॉर को लेकर छिड़ी जंग के बीच राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और अमेरिका वायुसेना को एक बड़ा झटका लगा है। बुधवार को कैलिफोर्निया में एक बड़ा हादसा हो गया। अमेरिका के दुनिया का सबसे ताकतवर और एडवांस्ड फाइटर जेट F-35 फाइटर जेट कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास कैश हो गया। यह घटना बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे हुई। जिसमें विमान पूरी तरह तबाह हो गया।

यह सिंगल सीट वाला एफ-35 फाइटर जेट एक बडे हादसे का शिकार हो गया है। वही, हादसे में अमेरिकी वायु सेना का पायलट बाल-बाल बचा है। पायलट सुरक्षित रुप से विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा है। हादसे का कारण फिलहाल, स्‍पष्‍ट नहीं है। लेकिन अमेरिकी नौसेना इस घटना की जांच बहुत बारीकियों से करेंगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका का ये फाइटर जेट बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे कैश हुआ है। जब वायुसेना का F-35 लड़ाकू विमान फ्रेस्नो काउंटी के पश्चिम कैडिलैक और साउथ डिकिंसन एवेन्यू के पास एक खेत में गिरा। कैश होने के बाद प्‍लेन पूरी तरह से नष्‍ट हो गया है। फिलहाल, घटनास्‍थल पर सिर्फ मलबा बचा है। 

वही, हादसे को लेकर अमेरिका वायुसेना ने पुष्टि की है कि दुर्घटना संबंधित प्‍लेन में मौजूद पायलट सुरक्षित बचा गया है। उसको किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है। और किसी अन्य कर्मी को भी नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। हादसे के बाद दुर्घटना से लगभग 12 एकड़ घास में आग लग गई, जिसे कैल फायर ने बुझाने का काम कर रही है।

बता दे कि, अमेरिका नौसेना का यह लड़ाकू विमान F-35 फाइटर VFA-125 स्क्वाड्रन का हिस्सा था, जिसे “रफ रेडर्स” भी कहा जाता है। यह स्क्वाड्रन खासतौर पर पायलटों को F-35 लड़ाकू जेट उड़ाने का प्रशिक्षण देता है। आधुनिक हथियारों को चुनौती देने वाला अमेरिका का यह लड़ाकू विमान सबसे एंडवांस था। 

आपका मालूम होगा कि, अमेरिका का यह नेवल एयर स्टेशन लेमूर, कैलिफोर्निया, अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा मास्टर जेट बेस है, जहां F-35 सहित कई तेज रफ्तार वाले लड़ाकू विमान तैनात होते हैं। 

इस हादसे ने अमेरिकी नौसेना के इस आधुनिक लड़ाकू विमान के ऑपरेशन में चुनौती दी है। और साथ ही आधुनिक हथिहारों से चुनौतियों को स्‍वीकार करने की बात को भी उजागर करता है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की विस्तार से जांच की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...