back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनसीईआरटी की किताबों की पाइरेसी के आरोप में प्रिंटिंग प्रेस का मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की किताबों की पाइरेसी में कथित संलिप्तता को लेकर प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय मनोज जैन को 34 लाख रुपये की मुद्रित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शाहदरा इलाके में पूर्वी नाथू कॉलोनी में जैन के प्रिंटिंग प्रेस में 18 सितंबर को छापेमारी की गई थी और भारी मात्रा में पायरेटेड तैयार और अर्ध-निर्मित एनसीईआरटी की किताबें बरामद की गई थीं। हालांकि आरोपी तब भागने में कामयाब हो गया था। इसके बाद 19 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468, 473 और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63, 65 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कई स्कूल कथित तौर पर छात्रों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि स्कूलों के प्रबंधन को कथित तौर पर अपनी किताबें लिखने के बदले प्रकाशकों द्वारा मोटी रकम का लाभ मिल रहा था। इसके चलते एनसीईआरटी की किताबों की मांग अचानक से बढ़ गई। बेईमान तत्वों ने पायरेटेड किताबें छपवाकर स्थिति का फायदा उठाया और विक्रेताओं को अधिक लाभ मार्जिन देकर उन्हें फंसाया। पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच राजेश देव ने कहा, एक सूचना प्राप्त हुई थी कि बाजार में खराब गुणवत्ता वाली पायरेटेड पुस्तकों की आपूर्ति सस्ती दरों पर की जा रही है, जिससे एनसीईआरटी को भारी राजस्व हानि हो रही है। ऑफसेट इकाई विभिन्न विषयों की छठी से बारहवीं कक्षा तक की पायरेटेड एनसीईआरटी पुस्तकें प्रकाशित कर रही है। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵