निशानेबाजों ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीते
निशानेबाजों ने सात गोल्ड मेडल के साथ देश के लिए सबसे अधिक गोल्ड मेडल पाए। निशानेबाजी में सात गोल्ड मेडल में से चार निशानेबाजों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल, ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में 1893.7 का स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
3000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड
पुरुषों के डेकाथलॉन में, तेजस्विन शंकर ने 7666 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता और 12 साल पुराना तोड़ते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी और महिलाओं की भाला फेंक में अन्नू रानी ने एथलेटिक्स में भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
ज्योति और ओजस प्रवीण के नेतृत्व में तीरंदाजी में 9 मेडल
ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण देवताले की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई खेल 2023 तीरंदाजी में 9 पदक जीते। जीते गए 9 मेडलों में से 5 गोल्ड मेडल शामिल हैं। तीरंदाजी में भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंचियोन 2014 में आया था, जहां भारत ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता था। गौरतलब है कि एशियाई खेलों के 18 संस्करणों में भारत ने तीरंदाजी में सिर्फ 10 मेडल जीते थे।





