back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रारंभिक जांच में कर्नाटक में युवक की हत्या के पीछे उर्दू बोलने में असमर्थता को किया गया खारिज

बेंगलुरु, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उर्दू में बोलने में असमर्थ होने के कारण कथित तौर पर मारे गए एक युवक की हत्या के संबंध में प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या का कारण भाषा नहीं थी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मामले की जांच कर्नाटक पुलिस का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) कर रहा है। 4 अप्रैल को बेंगलुरु शहर के जे जे नगर में युवक चंद्रू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दावा किया कि उर्दू में न बोलने के कारण युवक की हत्या की गई थी, जिसके बाद इस घटना ने सांप्रदायिक मोड़ ले लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने भी ऐसा ही एक बयान जारी किया। हालांकि, गृह मंत्री ने यू-टर्न लिया और बयान को वापस ले लिया। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने स्पष्ट किया कि हत्या रोड रेज की घटना के कारण हुई थी। हालांकि, बीजेपी एमएलसी रविकुमार और अन्य ने कहा कि कमल पंत झूठ बोल रहे हैं और हत्या इसलिए हुई, क्योंकि मृतक युवक चंद्रू उर्दू नहीं बोल सकता था। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विवाद के बाद आगे की जांच के लिए मामले को सीआईडी को सौंप दिया। सीआईडी के अधिकारियों ने साइमन राजू का बयान दर्ज किया है, जो घटना के समय मृतक के साथ था। उन्होंने चंद्रू के परिवार और रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज किए हैं। राजू ने पहले मीडिया के सामने कहा था कि चंद्रू को उर्दू न बोलने के कारण मारा गया, हालांकि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब आरोपी ने पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी, जो बाद में लड़ाई में बदल गया, जिसमें चंद्रू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। राजू ने सीआईडी से कहा है कि भाषा का मुद्दा ही नहीं उठा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी शहीद पाशा सहित तीनों आरोपी धाराप्रवाह कन्नड़ बोलते हैं और जांच से यह भी पता चला है कि मृतक चंद्रू की उर्दू भाषा पर अच्छी पकड़ थी। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵