back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

X पर अब चल सकेगा एडल्ट कंटेंट, लाइक्स हुआ प्राइवेट, Elon Musk ने एक्स की नीति में कौन-कौन से किए बदलाव?

Elon Musk ने एक्स की नीति में बदलाव करते हुए एक्स पर एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने की छूट दे दी है। इसके साथ ही लाइक्स को प्राइवेट कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया की दिग्गज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्वीटर) की कमान जबसे Elon Musk के हाथों में आई है, तब से इसमें नए-नए फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं। साथ ही इसकी नीतियों में लगातार बदलाव किया जा रहा है। अब ‘एक्स’ ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए यूजर्स को बेवसाइट पर एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने की सुविधा दे दी है। इसके साथ ही अब यूजर्स के लाइक्स प्राइवेट कर दिए गए हैं। यानी अब यूजर्स जिस पोस्ट को लाइक करेंगे वो सिर्फ उन्हें और पोस्ट करने वाले होस्ट को दिखेगा। 

पहले क्या थी पॉलिसी?


दरअसल पहले ट्वीटर पर हिंसक स्पीच, सेंसिटिव मीडिया, थ्रेट्स, एडल्ट पोस्ट नहीं डाले जा सकते थे। ऐसा करने वाले यूजर्स के ट्वीटर अकाउंट को बंद कर दिया जाता था। अब इन रूल्स को ट्वीटर की नई पॉलिसी रिप्लेस कर रही है

इसकी जानकारी x सेफ्टी के ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट करके दी गई। जिसमें बताया गया कि कंपनी ने एडल्ट कंटेंट और वायलेंट कंटेंट पॉलिसी लॉन्च की है। जिसमें इन सेक्टर्स के संबंध में कंपनी के नियमों में ज्यादा स्पष्टता और ट्रांसपेरेंसी लाइ जा सके।

यूजर्स अब एडल्ट कंटेंट कर सकेंगे पोस्ट


X पर अब यूजर्स एडल्ट कंटेंट को पोस्ट कर पाएंगे। इन पोस्टों को एक्स अलग से लेबल करेगा। यूजर्स इस प्रकार के फोटो को अपने बैनर या प्रोफाइल फोटो पर पोस्ट नहीं कर सकते। एक्स की नई नीति के मुताबिक यूजर्स को इस प्रकार के कंटेंट को पोस्ट करने से पहले सेंसिटिव मार्क करना अनिवार्य है। 

Likes को किया प्राइवेट


X ने अपनी नई पॉलिसी में लाइक्स को प्राइवेट कर दिया है। गौरतलब है कि ट्वीटर के समय से ही लाइक्स एक महत्वपूर्ण फीचर रहा है। जिसके माध्यम से लोग पोस्ट पर अपनी सहमति दर्ज कराते थे। हालांकि ये पहले प्राइवेट नहीं थे। जिसकी वजह से कभी-कभी अपनी पसंद के अन्य पोस्टों को लाइक नहीं करते थे। अब एक्स की नई पॉलिसी में लाइक्स को प्राइवेट करके यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर करने का काम किया गया है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत को लेकर एलन मस्क की पोस्ट पर खुश हुए किरेन रिजिजू, राहुल गांधी को दी देशहित की नसीहत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...