back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Spider: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक, 117 ड्रोन से 40 लड़ाकू विमान और 5 एयरबेस तबाह

यूक्रेन ने रूस के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। यूक्रेन ने रुस पर 117 ड्रोन दागे जहां रुस के 40 लड़ाकू विमान और पांच एयरबेस को तबाह किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। जिससे रूस को करोड़ो को नुकसान हुआ है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेन ने रूस के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। यूक्रेन ने रुस पर 117 ड्रोन दागे जहां रूस के 40 लड़ाकू विमान और पांच एयरबेस को तबाह किया। इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जानकारी दी है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हमले को लेकर सोशल मीडिया इसकी जानकारी दी। उन्‍होने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट शेयर किया। इस हमले के बाद जेलेंस्की ने यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों को धन्यवाद कहा है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने इस स्ट्राइक की प्लानिंग करीब डेढ़ साल पहले शुरू कर दी थी। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर अटैक किया।

जेलेंस्की ने एक्‍स पोस्‍ट पर क्‍या लिखा 

जेलेंस्की ने अपनी एक्‍स पोस्‍ट में लिखा कि, ”यूक्रेन के सिक्योरिटी ऑपरेशन के हेड वसील मालियुक (Vasyl Maliuk) ने आज के ऑपरेशन को लेकर रिपोर्ट पेश की। नतीजा शानदार रहा। 1 साल, 6 महीने और 9 दिनों पहले प्‍जान तैयार की था। हमारा सबसे लंबी रेंज का ऑपरेशन रहा। ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोगों को वक्त रहते रूसी क्षेत्र से बुला लिया गया। यूक्रेन की इस सफलता के लिए जनरल मालियुक को धन्यवाद। 

यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर किया हमला


रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यूक्रेनी ड्रोनों ने 5 एयरबेस पर हमले किए, जिनमें अज्ञात संख्या में विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे पहले, यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने रविवार के एक ऑपरेशन के तहत रूसी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले करके लगभग 40 रूसी विमानों को नष्ट किया।  

इस ऑपरेशन में कुल 117 ड्रोन का दागे गए थे। इसी संख्या में ड्रोन ऑपरेटर शामिल थे। एयरबेस पर तैनात 34% रणनीतिक क्रूज मिसाइल वाहकों को निशाना बनाया गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय का बयान 


रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”आज, कीव शासन ने हमारे हवाई क्षेत्रों पर FPV ड्रोन का इस्‍तेमाल करके एक आतंकी हमला किया। इवानोवो, रियाजान और अमूर में सैन्य हवाई क्षेत्रों पर हुए सभी आतंकवादी हमलों को विफल कर दिया गया” 

रूस पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं जेलेंस्की



एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की इस्तांबुल में होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले मॉस्को पर प्रेशर बनाना चाहते है। रूसी अधिकारी व्लादिमीर मेदिन्स्की के नेतृत्व में रूस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की वार्ता के लिए पहले ही तुर्किए पहुंच चुका है। हालांकि, एक्‍सपर्ट का मानना ​​है कि यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम की संभावना कम ही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन का बयान, पुतिन के भारत दौरे से मजबूत होगा भारत-रूस-चीन त्रिपक्षीय सहयोग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर चीन ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक बताया है। चीनी...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵