back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘PM मोदी को हमारा पूरा समर्थन’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने की अपनी स्थिति स्पष्ट

पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका ने कहा हम भारत और पाकिस्तान के लगातार संपर्क में। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। विदेश विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। इसके साथ ही, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान से दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक जिम्मेदार समाधान खोजने का आह्वान किया है।

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने वाशिंगटन में मीडिया को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर वाशिंगटन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसके अलावा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ अलग-अलग वार्ता की। ब्रूस ने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रम्प) और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था, संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है

ब्रूस ने कहा, “रुबियो ने दोनों देशों को समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित हो सके।” उन्होंने कहा, “यह सरकार लगातार संपर्क में है। हम दोनों देशों से एक जिम्मेदार समाधान की मांग कर रहे हैं। मैं आपको इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दे सकता।”

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का आह्वान किया है। उसने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच में सहयोग करने का भी अनुरोध किया है। जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान रुबियो ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत पर भी दुख व्यक्त किया।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News |

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...