मकर राशि :- भो , जा , जी , खी , खु , खे ,खो , गा , गी
धन लाभ: फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं।
परिवार और मित्र: बच्चों की वजह से आप परेशान रहेंगे। इस दौरान बच्चों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा।
रिश्ते और प्यार: एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के योग बन सकते हैं। ऐसी स्थिति बने तो खुद पर कंट्रोल करें।
स्वास्थ्य: हड्डियों का कोई पुराना रोग है तो वो ठीक हो जाएगा या उसमें काफी हद तक आराम मिलेगा।
करियर और शिक्षा: आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई या किसी सेमिनार के लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं। पुराने मकान, दुकान या जमीन से पैसा मिल सकता है।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: मंत्र का यथाशक्ति जाप करें।
आज बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है। यह रंग आज आपको सफलता दिलाएगा। सफेद रंग से बचें।
आज का शुभ अंक 6 है





