back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जीना के सपनों का सल्ट बनाने के लिए भाजपा विकास को देगी धार: तीरथ सिंह रावत

देहरादून/भिकियासैंण, 15 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के सपनों का सल्ट बनाने के लिए भाजपा विकास को धार देगी। यहां की हर समस्याओं और उसके निरीकारण के लिए काम किया जाएगा। जीना का योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। गुरुवार को आर्य इंटर कालेज देघाट में सल्ट उपचुनाव के आखिरी दिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा उम्मीदवार महेश जीना के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीना के सपनों का सल्ट बनाने के लिए सरकार सड़क,पेयजल,शिक्षा जैसे मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना ने सल्ट के विकास में जो योगदान रहा है वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।उनके अधूरे सपने पूरे हों जिसके लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा। साथ ही सल्ट क्षेत्र मिर्च मसाला उत्पादन में आगे है इसका उचित दाम उत्पादकों को मिले इसके लिए सरकारी तौर पर विपणन व्यवस्था की जायेगी। तीरथ रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा इनके कद्दावर नेता घड़ियाली आंसू बहाकर खूब बयानबाजी करते हैं। लेकिन लम्बे समय तक केंद्र व प्रदेश में महत्त्वपूर्ण पदों रहने के बावजूद भी सल्ट की घोर उपेक्षा की जो विकास की गति सल्ट को आज मिली है वह सुरेन्द्र जीना की ही देन है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,केन्द्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक,प्रत्याशी महेश जीना,प्रतीक जीना,सांसद अजय टम्टा व अजय भट्ट,कबीना यशपाल आर्य,डा.धन सिह रावत,रेखा आर्या,विधायक चंदनराम दास,पूरन फर्त्याल,पुष्कर धामी,बलवंत सिंह भौर्याल,महेश नेगी,प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार,जिलाध्यक्ष रबि रौतेला,लीला बिष्ट भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵