नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बंदूकों की गोली से स्कूल बना अंधाधुंध फायरिंग का अखाड़ा, ऑस्ट्रिया के बड़े शहर ग्राज के एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था उसे जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्राज शहर के मेयर ने बताया कि, इस फायरिंग में सात छात्र सहित कुल नौ लोगों की मौत हुई है।
हमलावर ने सबको मार खुद को भी मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज के एक स्कूल में स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था। और जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा । इसके बाद उसने खुद को वॉशरूम में जाकर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे सूचना मिली और कुछ ही देर बाद स्कूल की इमारत के अंदर से गोलियों की आवाजें सुनी गईं।
‘अब कोई खतरा नहीं है’
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि, स्कूल को खाली करा लिया गया है सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है। बता दें, ऑस्ट्रिया का ग्राज शहर देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिसकी जनसंख्या लगभग 300,000 के करीब है।
गृह मंत्री भी ग्राज शहर के लिए निकल चुके है
रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर एल्के काहर ने बताया कि, जिन लोगों की मौत हुई उनमें एक मारनेवाला छात्र भी शामिल था जो अपराधी है, उसमें 7 छात्र एक स्कूल का कर्मचारी है। स्कूल में हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को दे दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद, वहां के हालात जानने ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज शहर के लिए निकल चुके है। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि, इसमें कुछ लोग घायल भी हुए है जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।





