back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुनीता विलियम्‍स ने बताया अंतरिक्ष से उन्‍हें कैसा नजर आता था भारत ? हिमालय को लेकर कही ये अनोखी बात

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में 9 महीने बिताने के बाद हाल ही में लौटीं नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने भारत को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में अंतरिक्ष में लंबा समय बिताने के बाद धरती पर लौटीं भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बताया है कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखाई देता है। यही सवाल भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से भी पूछा गया था तब उन्‍होंने कहा था कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्‍तां हमारा, अब सुनीता ने भी इस सवाल का बहुत सुंदर जवाब दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 

बुच विलमोर ने अविश्वसनीय तस्वीरें लीं हैं

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में 9 महीने बिताने के बाद हाल ही में लौटीं नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने भारत को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। सुनीता विलियम्स से पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा नजर आता है तो उन्होंने जवाब दिया कि भारत अद्भुत दिखता है। खास तौर पर हिमालय समंदर की लहरों की तरह नजर आता है। विलियम्स ने कहा कि हर बार जब हम हिमालय के ऊपर गए तो बुच विलमोर ने अविश्वसनीय तस्वीरें लीं हैं। 

राकेश शर्मा के जबाव क‍ि दिलाई याद  

दरअसल भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने पूछा था कि भारत अंतरिक्ष से कैसा दिखता है तो उन्होंने कवि मुहम्मद इकबाल की “सारे जहां से अच्छा” की लाइन कही थी। अब चार दशक के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से भी यही सवाल पूछा गया है। उन्‍होंने भी इसका बहुत सुंदर जबाव देते हुए भारत को अद्भुत बताया है। जब सुनीता विलियम्स से पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने जवाब दिया, “अद्भुत, बस अद्भुत। विलियम्स ने कहा कि भारत अद्भुत है। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर गए तो बुच विलमोर ने अविश्वसनीय तस्वीरें लीं, यह बस अद्भुत है।

रात के साथ दिन में भी रोशन का नेटवर्क अविश्वसनीय था

सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा कि जब आप पूर्व से गुजरात और मुंबई की ओर जाते हैं और आप देखते हैं कि मछली पकड़ने का बेड़ा आ गया, तो यह आपको थोड़ा सा संकेत देता है, हम भारत आ गए हैं। पूरे भारत में मुझे जो आभास हुआ वह रोशनी का यह नेटवर्क था और बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर जा रहा था और रात के साथ-साथ दिन के समय भी देखना अविश्वसनीय था। इसी के साथ हिमालय देखना अद्भुत है।

‘जल्द ही भारत आऊंगी’

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वह अपने पिता की मातृभूमि यानी भारत से फिर जुड़ना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही भारत आऊंगी। उन्होंने कहा कि Axiom Mission के साथ भारतीय अंतरिक्षयात्री के स्पेस में जाने को लेकर वह बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, भारत महान देश है और एक अद्भुत लोकतंत्र है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बहुत प्रगति की है। बता दें कि भारत गगनयान मिशन के जरिए अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस में भेजने की तैयारी कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...